छत्तीसगढ़

नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य ने डाला हथियार

Nilmani Pal
28 May 2023 9:41 AM IST
नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य ने डाला हथियार
x

सुकमा। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिला में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों को एक सफलता हासिल हुई है. नक्सलियों की खोखले विचारधारा से तंग आकर एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है. राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और जिले में चलाए जा रहे "पूना नर्कोम अभियान"से प्रभावित होकर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पित नक्सली का नाम पुनेम हुर्रा है. वह नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के तौर पर सक्रिय था.

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि जिले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर "पूना नर्कोम अभियान" चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जिले के अंदरूनी इलाके में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए बैनर-पोस्टर के माध्यम से लगातार अपील की जा रही है. इसी से प्रभावित होकर आज सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सक्रिय 1 नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है.


Next Story