छत्तीसगढ़

सुकमा में अधेड़ की गला घोंटकर हत्या

Nil dhankar
2 Oct 2025 5:54 PM IST
सुकमा में अधेड़ की गला घोंटकर हत्या
x

सुकमा। जिले में 55 साल के अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। ये नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश की वजह से हत्या हुई है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सलातोंग गांव का है। वारदात 1 अक्टूबर की देर रात हुई है। इस गांव के रहने वाले रवा सोना (55) अपने परिवार के साथ घर में थे। इसी बीच किसी अज्ञात ने पहले इसे घर से बुलाया। फिर लाठी से बेदम पिटाई की। मार-मारकर अधमरा कर दिया।जिसके बाद अधेड़ का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के संबंध में पुलिस परिजनों और गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि ये आपसी रंजिश की वजह से की गई हत्या है या फिर नक्सल वारदात है फिलहाल इसपर जांच चल रही है। जांच के बाद ही घटना करने वालों का पता चल पाएगा।


Next Story