छत्तीसगढ़

अधेड़ की हत्या करने वाला गिरफ्तार, जादू-टोने के शक में किया था मर्डर

Nilmani Pal
16 Sept 2022 9:45 AM IST
अधेड़ की हत्या करने वाला गिरफ्तार, जादू-टोने के शक में किया था मर्डर
x

दंतेवाड़ा। जादू-टोने के शक में एक युवक ने अधेड़ का गला काट दिया है। घर से बाजार के लिए निकले अधेड़ को युवक ने पहले पीछे से पकड़ा, फिर धारदार हथियार से गले पर वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गमावाड़ा के मुंडरा पारा के नगड़ूराम भास्कर की हत्या हो गई।

नगड़ूराम सुबह दंतेवाड़ा के बाजार जाने पत्नी के साथ निकला था। लेकिन पत्नी को पहले भेज दिया और खुद गांव में ही किसी काम से रुक गया था। गांव का युवक कमलू भास्कर इनका पीछा करने लगा। जब नगड़ूराम पत्नी से अलग हुआ तो युवक ने मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से पकड़ लिया। धारदार हथियार से गला काट दिया।

अधेड़ की हत्या होने की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर जवान पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि गांव के युवक कमलू के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को उसके घर से पकड़ा।

Next Story