रायपुर निगम में एमआईसी का गठन आज, कुछ देर में मेयर मीनल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर। महापौर मीनल चौबे सोमवार को दोपहर 12 बजे अपनी एमआईसी के गठन की घोषणा करने जा रही हैं। चौबे ने निगम मुख्यालय में प्रेस वार्ता लेंगी। महापौर चुनाव के बाद यह मीनल की पहली पत्रकार वार्ता भी होगी।
यह भी पढ़े
होली त्योहार के दो दिनों बाद भी रविवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में सफाई ठप रही। पुराने माेहल्लों की गलियां तो दूर प्रमुख बाजार की सड़कों की भी सफाई नहीं हुई। रोड पर कचरा फैला रहा। नालियां प्लास्टिक की प्लेट और गिलास से अटी पड़ी रहीं। कुछ वार्डों में सफाई हुई लेकिन आधा अधूरा स्टाफ पहुंचा। इससे सफाई भी अधूरी हुई। कई वार्डों से शिकायत मिलने के बाद महापौर मीनल चौबे ने खुद शहर का दौरा किया। सड़कों और नालियों में गंदगी देखकर वे खुद हैरान रह गईं। उन्होंने अफसरों गंदगी दिखाकर सवाल किया कि ऐसा क्यों है।
उन्होंने सफाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार 14 मार्च होली मनाई गई। दूसरे दिन शनिवार को भी कमोबेश त्योहार जैसा माहौल रहा। रविवार को सुबह सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शहर के ज्यादातर इलाकों में रोड और नालियों में गंदगी रही। कई जगहों पर रोड तक से कचरा नहीं उठाया गया। कई जगहों पर मुक्कड़ का कचरा रोड और गली में फैला रहा। गंदगी और बदबू से परेशान लोगों ने सीधे महापौर मीनल चौबे से शिकायत कर दी। वे खुद स्थिति देखने निकल पड़ीं। वे केके रोड होते हुए मौदहापारा पहुंची। यहां पर संडे बाजार की वजह से जाम के हालात थे।





