छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, लू की चेतावनी दी

Nil dhankar
20 April 2022 3:48 PM IST
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, लू की चेतावनी दी
x

रायपुर। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए रायपुर, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी दी है। इसकी सूचना राहत आयुक्त को दी गई है। साथ ही, सावधान रहने के लिए कहा है। बता दें कि राज्य के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो चुका है। रायगढ़ में अब तक का सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। एक्यूवेदर के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक है।

मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद अब सभी शहरों में लू से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए जाएंगे। राज्य सरकार स्कूल-कॉलेज व दफ्तर आदि के संबंध में भी दिशा-निर्देश दे सकती है।


Next Story