छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश होने की जताई संभावना

Nil dhankar
5 Feb 2022 10:23 AM IST
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश होने की जताई संभावना
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अंबिकापुर में कहीं—कहीं बारिश और ओलावृष्टि हई है। जिसके चलते आज तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आज सरगुज़ा संभाग में पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़का गया। जिसके बाद अब यहां फिर से शीत लहर के हालात बन गए हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदलने से फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं आने वाले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।


Next Story