छत्तीसगढ़

प्लास्टिकमुक्त गिरौदपुरी मेला का सन्देश

Nilmani Pal
24 Feb 2026 5:51 PM IST
प्लास्टिकमुक्त गिरौदपुरी मेला का सन्देश
x

बलौदाबाजार। बाबा गुरू घासीदास ज़ी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में 22 से 24 फ़रवरी 2026 टका तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला में प्रशासन द्वारा प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित कर स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए श्रद्धालुओं को इको फ़्रैंडली कैरी बैग वितरित किया गया। इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित दोना -पत्तल में भंडारा स्थलों पर भोजन परोसने पर जोर दिया गया। इस पहल से प्लास्टिकमुक्त गिरौदपुरी का सन्देश दिया गया।

तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला के दौरान मेला परिसर में साफ -सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये स्वच्छाग्रहियों एवं सफाई कर्मियोंलगभग 550 की ड्यूटी लगाई गई थी। मेला परिसर में 24 घण्टे साफ -सफाई हेतु स्वच्छाग्रहियों एवं सफाई कर्मियों ने बीड़ा उठाया था।

इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में जगह -जगह डस्टबीन भी रखे गए थे ताकि कचरा इधर उधर ण फैले।कार्य के प्रति उनके समर्पण से मेला परिसर 24 घण्टे स्वच्छता देखने को मिली।जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष मेले में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं में काफी इजाफा किया गया था जिससे श्रद्धालुओं को काफ़ी सुविधा हुईं और यहां से श्रद्धालु सुखद अनुभूति लेकर वापस गए।

Next Story