छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट योजनान्तर्गत मेरिट सूची जारी

Shantanu Roy
24 Jun 2022 6:26 PM GMT
उत्कृष्ट योजनान्तर्गत मेरिट सूची जारी
x
छग

अम्बिकापुर। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे0आर0 नागवंशी ने बताया है कि प0 जवाहर लाल नेहरू उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा से कक्षा 6 वीं के प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 27 जून को दोपहर 12 बजे से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में होगी। चयनित विद्यार्थियों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि चयन परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की गई थी। मेरिट सूची राज्य स्तर पर निकाली गई है। जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग में सुनीष कुमार, नुपूर टोप्पो, प्रवीण कुमार पैंकरा, हर्षिता मरकाम, काव्या लकड़ा, विकेश कुमार पैंकरा, सौम्या लकड़ा, आकांक्षा सिंह, अंतरिक्ष तिग्गा और गजेन्द्र सिंह व अनुसूचित जाति वर्ग में अनुराग चौहान का नाम शामिल है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story