छत्तीसगढ़

संतोषी नगर में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने विधायक-एसपी को ज्ञापन

Nil dhankar
23 Oct 2020 11:18 AM IST
संतोषी नगर में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने विधायक-एसपी को ज्ञापन
x
भाजयुमो पुरानी बस्ती मंडल के अध्यक्ष केदार धनगर एवं महामंत्री राज गायकवाड़ के नेतृत्व में संतोषी नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओ

रायपुर (जसेरि)। भाजयुमो पुरानी बस्ती मंडल के अध्यक्ष केदार धनगर एवं महामंत्री राज गायकवाड़ के नेतृत्व में संतोषी नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओ को देखते हुए उस मार्ग पर बड़े वाहनों को दिन में प्रवेश को वर्जित करने की मांग करते हुए क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव को ज्ञापन सौंपा गया। भाजयुमो अध्यक्ष केदार धनगर एवं महामंत्री राज गायकवाड़ ने बताया कि संतोषी नगर रायपुर के बहुत व्यस्थ मार्गो में से है जिसमे बड़े वाहनों से आये दिन दुर्घटना से आम लोगो को अपनी जान गवानी पड़ रही है अभी कुछ दिनों पूर्व ही 2 युवाओं को जिनकी उम्र 21 वर्ष थी उन्हें भी दुर्घटना में जान गवानी पड़ी है जिससे आस पास भय का वातावरण बन गया है, बड़े वाहन इस मार्ग में तेज रफ़्तार से दौड़ते है हम मांग करते है कि कम से कम दिन में उस मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रवेश न देते हुए रात्रि 10 बजे के पश्चात एवं सुबह 6 बजे के पूर्व ही वाहन उस मार्ग में प्रवेश करें साथ ही बाजार के पास मुख्य मार्ग पर जो छोटे छोटे व्यापारी अव्यवस्थित रूप से व्यापार कर रहे है उन्हें व्यवस्थित रूप से व्यापार करने की समझाइश दी जाये।

Next Story