छत्तीसगढ़
राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव
jantaserishta.com
16 Jun 2026 9:16 AM IST

x
राउंड टेबल इंडिया के एरिया 3 के सदस्यों ने, जो मुंबई से लेकर बिलासपुर तक के विभिन्न शहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लोनावला स्थित Della Adventure Training Academy (DATA) में आयोजित दो दिवसीय एडवांस्ड मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया।
इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नए कार्यकाल की शुरुआत नए जोश, उत्साह और नेतृत्व क्षमता के साथ करना था। दो दिनों तक प्रतिभागियों ने सैन्य जीवनशैली का अनुभव किया और सेना के अनुशासन, टीमवर्क तथा नेतृत्व के मूल्यों को निकटता से समझा।
प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों ने पहाड़ी चढ़ाई, एडवेंचर गतिविधियों और विभिन्न मिलिट्री ऑब्स्टेकल कोर्स पूरे किए। पूरे कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सैन्य नियमों और दिनचर्या का पालन करते हुए यह अनुभव प्राप्त किया कि भारतीय सेना किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में कार्य करती है।
राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें अपनी शारीरिक एवं मानसिक सीमाओं से आगे बढ़ने, टीम भावना को मजबूत करने और आने वाले वर्ष के लिए नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ तैयार होने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर आने वाले वर्ष के लिए एरिया चेयरमैन गगनदीप सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में एरिया 3 ने अपने नए जोश और उत्साह के साथ सेवा, नेतृत्व और भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





