छत्तीसगढ़

राज्यपाल हरिचंदन से छत्तीसगढ़ बौद्ध प्रचारिणी सभा के सदस्यों ने की भेंट

Nil dhankar
19 July 2023 4:31 PM IST
राज्यपाल हरिचंदन से छत्तीसगढ़ बौद्ध प्रचारिणी सभा के सदस्यों ने की भेंट
x

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज छत्तीसगढ़ बौद्ध प्रचारिणी सभा प्राचीन कबीर मठ पाहंदा भुरका, आरंग के संत भुनेश्वर साहेब एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापना के संबंध में राज्यपाल से चर्चा की।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह ने सौजन्य भेंट की। उन्हांेने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह आयोजन के संबंध में चर्चा की। उनके साथ कुलसचिव डॉ. सौरभ शर्मा भी उपस्थित थे।

Next Story