छत्तीसगढ़
राज्यपाल हरिचंदन से छत्तीसगढ़ आर्य प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने की मुलाकात
Nil dhankar
18 Aug 2023 5:39 PM IST

x
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पटेल एवं आचार्य राकेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती का तैल चित्र राज्यपाल को भेंट किया।
साथ ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर , शाल, श्रीफल, अग्रसेन दुपट्टा और अग्रसेन माला पहना कर उनका अभिनंदन किया और ज्ञापन भी सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के संरक्षक द्वय जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया, डॉक्टर अशोक अग्रवाल एवं मधुसूदन सांवरिया उपस्थित रहे।
Next Story





