छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में मौजूद है सर्व आदिवासी समाज के सदस्य, कुछ देर में पहुंचेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपती मुर्मू

Nil dhankar
15 July 2022 9:54 AM IST
रायपुर एयरपोर्ट में मौजूद है सर्व आदिवासी समाज के सदस्य, कुछ देर में पहुंचेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपती मुर्मू
x

रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपती मुर्मू समर्थन जुटाने रायपुर आ रहीं हैं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट बाहर लोकनर्तकों का दल। सर्व आदिवासी समाज के सदस्य भी एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

बता दें कि राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। वहीं भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा के हैं जबकि दो कांग्रेस के हैं। वहीं राज्य से कांग्रेस के चार और भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य हैं।वही बीजेपी नेता ने आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों से मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया है। राज्य में 32 फीसदी आदिवासी हैं।

Next Story