छत्तीसगढ़
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी होंगी शामिल
Shantanu Roy
1 Nov 2025 12:16 AM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष राज्योत्सव-2025 का आयोजन महासमुंद जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम, महासमुंद में 02 से 04 नवम्बर 2025 तक संपन्न होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी शामिल होंगी। उद्घाटन समारोह रविवार 02 नवम्बर 2025 को सायं 5:00 बजे से प्रारंभ होगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला अधिकारियों ने आज शाम मिनी स्टेडियम पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजन हेतु तैयारियां आपसी समन्वय के साथ कल तक पूर्ण कर लेवें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। राज्योत्सव में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा 25 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति, गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, गौरव और विकास की झलक का आनंद लें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





