छत्तीसगढ़
लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक
Shantanu Roy
30 April 2025 7:05 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार ़आगामी नेशनल लोक अदालत जो 10 मई को आयोजित होने जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक का मुख्य उददेश्य नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों, जैसे मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस पराक्रम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 बैंक वसूली, श्रम विवाद और प्री-लिटिगेशन मामलों तथा न्यायालय में पेंडिग मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करना था। जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से अपने पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों, जैसे शीघ्र न्याय, कोर्ट फीस की वापसी, और अंतिम निर्णय की अपील न होने की सुविधा, के बारे मेें बताए जाने व जागरूक करने कहा गया। उक्त बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेश्मा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय तथा समस्त अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





