छत्तीसगढ़

​खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में बैठक आज

Nil dhankar
5 Jan 2022 12:41 PM IST
​खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में बैठक आज
x

रायपुर। ​खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक होने वाली है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक को आयोजित किया गया है. ये बैठक विधायक कालोनी पुरैना स्थित सरगुजा कुटीर में होगी. इस बैठक में धान खरीदी के संबंध में चर्चा कि जाएगी. बता दें कि इस बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति के सदस्यगण, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रविन्द्र चौबे और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल होंगे.

इस बैठक में धान खरीदी के साथ असमय बारिश के कारण प्रभावित उपार्जन केंद्रों की स्थिति, बारदाने की उपलब्धता, धान खरीदी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग और धान परिवहन, संग्रहण, भंडारण और रख-रखाव के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा.


Next Story