राजीव भवन में बैठक शुरू, कांग्रेस अधिवेशन को लेकर चर्चा जारी
रायपुर। पीसीसी की विस्तारित बैठक शुरू हो गई है। सीएम बघेल करीब दो बजे पहुंचेंगे। अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक है, जिसमें मुख्यमंत्री और प्रभारी सचिव चंंदन यादव, सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत सरकार की उपलब्धि और कांग्रेस की नीति लेकर को लेकर हर बूथ में जाएंगे. हर बूथ में कार्यकर्ताओं के घर मे पार्टी का झंडा फहराएंगे। इस पर बैठक में रूपरेखा तैयार होगी साथ ही कांग्रेस अधिवेशन को लेकर भी चर्चा होगी।
अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुएं -
यह जन संवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा।
यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा।
पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा।
पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओ नियुक्त किया जाए और नामों को पीसीसी एवं एआईसीसी को सूचित किया जा
यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों / गांव मतदान केंद्रों को कवर करेगा।