छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक संपन्न
Shantanu Roy
17 May 2026 10:04 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान समाज की अपेक्षाओं के अनुसार कुलपति द्वारा व्यवहार नहीं किया गया, जिससे समाज में असंतोष उत्पन्न हुआ है। समाज का कहना है कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय को लगभग 1800 एकड़ भूमि दान स्वरूप दी गई थी, जिसके आधार पर ही संस्थान का विकास संभव हुआ और यह विश्वविद्यालय आज कृषि अनुसंधान और किसानों के हित में कार्य कर रहा है।
समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि दानदाता परिवार के वंशजों को दीक्षांत समारोह में उचित सम्मान या आमंत्रण नहीं दिया गया, जिसे समाज ने अपमानजनक माना है। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया था और सुधार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस बार फिर वही स्थिति दोहराई गई।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो समाज द्वारा इस मामले को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री सहित सभी संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई और कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की इकाइयों में भी निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा, ताकि समाज की भावनाओं को मजबूती से रखा जा सके।
बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय दानी, केंद्रीय सचिव डॉ. जेपी अग्रवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, रायपुर इकाई अध्यक्ष अमित अग्रवाल, संरक्षक उमेश अग्रवाल, सी.के. अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सचिव शिशिर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रभारी एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मिथिला अग्रवाल, अग्रशक्ति सचिव सुषमा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समाज ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है।
Tagsरायपुरदाऊ अग्रवाल समाजकृषि विश्वविद्यालयगिरीश चंदेलनिंदा प्रस्तावअग्रवाल भवनदीक्षांत समारोहछत्तीसगढ़ी समाजकुलपति विवादसार्वजनिक माफीRaipurDaau Agarwal SamajAgricultural UniversityGirish Chandelcensure motionAgarwal Bhawanconvocation ceremonyChhattisgarhi SamajVice Chancellor controversypublic apologyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





