छत्तीसगढ़

कुरियर संचालकों व डिलीवरी कर्मचारियों की बैठक, संदिग्ध पार्सल पर सतर्क रहने निर्देश

Shantanu Roy
19 Aug 2025 11:39 PM IST
कुरियर संचालकों व डिलीवरी कर्मचारियों की बैठक, संदिग्ध पार्सल पर सतर्क रहने निर्देश
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिले में अपराध और नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस ने अब कुरियर कंपनियों और डिलीवरी बॉय पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर ने कुरियर संचालकों और डिलीवरी कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अगर किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बैठक में कहा कि कुरियर सेवाओं का गलत इस्तेमाल कर नशीली दवाओं, हथियारों-चाकुओं और अन्य अवैध वस्तुओं की डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। कई बार अपराधी और तस्कर आसानी से पकड़ में आने से बचने के लिए कुरियर सेवा का सहारा लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि कुरियर संचालक और कर्मचारी खुद सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध पार्सल की भनक लगते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पार्सल की अच्छी तरह से जांच की जाए।

पार्सल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले दोनों की जानकारी को सही तरीके से दर्ज किया जाए और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखती है तो बिना समय गंवाए पुलिस को इसकी जानकारी दें। प्रकाश राठौर ने स्पष्ट किया कि यदि कोई कुरियर कंपनी या कर्मचारी जानबूझकर या लापरवाही से अवैध सामग्री के परिवहन में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद कुरियर संचालकों ने भी पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे पार्सल स्वीकार करने और डिलीवरी देने से पहले सतर्कता बरतेंगे और ग्राहकों से उचित पहचान पत्र लेकर ही प्रक्रिया पूरी करेंगे। पुलिस
अधिकारियों
ने सभी कर्मचारियों को हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत जानकारी दी जा सके। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में प्रदेश के कई हिस्सों में कुरियर सेवा के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार सप्लाई किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इस वजह से पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सूरजपुर पुलिस का कहना है कि यह कदम अपराधियों और तस्करों के खिलाफ बड़ी मुहिम साबित होगा। पुलिस की अपील है कि शहरवासी भी जिम्मेदारी निभाएं और यदि उन्हें किसी संदिग्ध डिलीवरी या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इससे न सिर्फ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि अपराधियों के मंसूबे भी नाकाम होंगे।
Tagsसूरजपुर पुलिसडीआईजी प्रशांत कुमार ठाकुरथाना प्रभारी विश्रामपुरकुरियर संचालक बैठकडिलीवरी बॉयसंदिग्ध पार्सलअवैध गतिविधियांनशीली दवाएंहथियार बरामदगीपुलिस कार्रवाईसतर्कताएनडीपीएस एक्टSurajpur PoliceDIG Prashant Kumar ThakurPolice Station Incharge BishrampurCourier Operator MeetingDelivery BoySuspicious ParcelIllegal ActivitiesDrugsWeapon RecoveryPolice ActionVigilanceNDPS Actछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story