छत्तीसगढ़
सरगुजा में CCTNS ऑपरेटरों की बैठक, लंबित ऑनलाइन कार्यों की समीक्षा
Shantanu Roy
9 Aug 2026 5:18 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा थानों में संचालित ऑनलाइन डाटा और रिकॉर्ड को समय पर अपडेट रखने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में 9 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी ने की। इस दौरान थानों में लंबित विभिन्न ऑनलाइन कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी ने सीसीटीएनएस ऑपरेटरों से थानों में किए जा रहे नियमित ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और सभी संबंधित पोर्टलों पर जानकारी को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रिकॉर्ड पुलिस की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए डाटा एंट्री में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में MedLEaPR पोर्टल से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सीसीटीएनएस ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि मेडिकल लीगल केस यानी MLC और पोस्टमार्टम यानी PM से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां थाना स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। संबंधित जानकारी समय पर दर्ज होने से मामलों की ऑनलाइन प्रक्रिया और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।
मालखाना संबंधी कार्यों को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मालखाना में जब्त माल की एंट्री करने से पहले जप्ती रजिस्टर को पूरी तरह से संधारित और अद्यतन रखना सुनिश्चित किया जाए। यदि जप्ती रजिस्टर अपडेट नहीं है तो उसके कारण मालखाना में एंट्री लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरी कार्रवाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में IG एवं DG Dashboard पर आवश्यक जानकारी की नियमित प्रविष्टि और डाटा को अपडेट रखने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही न्यायालयीन निर्णय से संबंधित Form No. 6 में आवश्यक जानकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी पोर्टल पर रिकॉर्ड समय पर अपडेट होना चाहिए, ताकि वरिष्ठ स्तर पर पुलिस कार्यों की सही स्थिति की समीक्षा की जा सके।
IIF-1 से IIF-5 तक की ऑनलाइन प्रविष्टियों को लेकर भी ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी आवश्यक जानकारी को थाना स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज करने और पुराने लंबित डाटा को प्राथमिकता से अपडेट करने के लिए कहा गया। इसी तरह e-FSL से संबंधित प्रकरणों की आवश्यक जानकारी और प्रविष्टियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। e-Prosecution पोर्टल पर चालान अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी मामले का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने से एक दिन पहले संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए और अगले दिन न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाए। इससे अभियोजन संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
लंबित मामलों में e-Sign की प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि e-Sign से संबंधित लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और इस प्रक्रिया में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा NCRP एवं Crime App में लंबित और आवश्यक डाटा एंट्री को प्राथमिकता से पूरा करने तथा संबंधित जानकारी को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में GRM एवं MRM Portal और समन्वय पोर्टल पर लंबित जानकारी की भी समीक्षा की गई। संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रविष्टियां पूरी करने और लंबित जानकारी का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। मोबाइल रिकवरी से संबंधित जानकारी की डाटा एंट्री नियमित रूप से करने और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान साइबर अपराधों को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। सीसीटीएनएस ऑपरेटरों और संबंधित पुलिस कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देने तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
तकनीकी समस्याओं के निराकरण को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटरों से कहा गया कि वे संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर पोर्टलवार लंबित डाटा को अपडेट करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या संसाधन संबंधी कमी सामने आने पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी दी जाए, ताकि समस्या का समय पर समाधान किया जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी ने सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटरों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित डाटा एंट्री कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और सभी संबंधित पोर्टलों पर जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा बैठक में पोर्टलवार कार्य प्रगति और लंबित कार्यों की दोबारा समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य पुलिसिंग से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड को व्यवस्थित, अद्यतन और समयबद्ध बनाना रहा, ताकि थानों में होने वाली ऑनलाइन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सके।
TagsSurguja NewsSurguja PoliceRitesh ChaudharyRajesh AgrawalCCTNSCCTNS Operator MeetingPolice Data EntryMedLEaPRe-Prosecutione-FSLCyber AwarenessNCRPCrime AppMobile RecoveryChhattisgarh Policeसरगुजा समाचारसरगुजा पुलिससीसीटीएनएस ऑपरेटररितेश चौधरीराजेश अग्रवालपुलिस बैठकऑनलाइन डाटा एंट्रीसाइबर जागरूकताई-प्रॉसिक्यूशनमोबाइल रिकवरीCyber AwarenessCCTNS OperatorPolice MeetingOnline Data Entry
Next Story





