छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ली गई बैठक

Shantanu Roy
12 Sept 2026 9:54 PM IST
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ली गई बैठक
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रभावी एवं सुचारू रूप से लागू करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडरों की बैठक हुई। बैठक योजना के क्रियान्वयन में आ रहीं व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं की समीक्षा कर समाधान किया गया। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन के साथ उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई। कार्यपालन अभियंता उत्तरवार द्वारा लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा
सूरजपुर
जिले को शीर्ष जिलों में लाने का लक्ष्य रखा गया। जन-जागरूकता एवं विभागीय समन्वय के प्रयास से अधिकाधिक पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकें इस संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में कार्यपालन अभियंता सचिन उत्तरवार, सहायक अभियंता बी. एस. मरकाम, विवेक पैकारा, अमर कुंवर, कनिष्ठ अभियंता रवि शंकर साहू, अन्य कनिष्ठ अभियंता गण, विभागीय कर्मचारी प्रियांशु पटेल सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकृत वेंडर उपस्थित रहे।
Next Story