छत्तीसगढ़

4600 वोटों से आगे चल रही मीनल चौबे

Nilmani Pal
15 Feb 2025 10:33 AM IST
4600 वोटों से आगे चल रही मीनल चौबे
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद और अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग चल रही है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

इस बीच ताजा अपडेट है कि 4600 वोटों से मीनल चौबे आगे चल रही है। बता दें कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।

Next Story