छत्तीसगढ़
राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को 300वीं जयन्ती पर शामिल हुई मीनल चौबे
Shantanu Roy
31 May 2025 8:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आज महान देशभक्त, समाज सुधारिका, शिवभक्तिनी, कुशल प्रशासिका, न्यायप्रिय राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को उनकी 300वीं जयन्ती पर राजातालाब कैनाल लींकिंग रोड राजातालाब लोटस अस्पताल के समीप स्थित मूर्ति के समक्ष उन्हें नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से जयन्ती आयोजन रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को 300वीं जयन्ती पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की।
आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू, अवतार भारती बागल, जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद आकाश तिवारी,वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा, रायपुर वराड़े धनगर समाज के अध्यक्ष सुब्बा राव सावरकर, पदाधिकारियों, विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, आमजनों, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को उनकी 300वीं जयन्ती पर नमन किया. सभी गणमान्य अतिथियों ने समस्त नागरिकों से देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पढ़कर उनके अपने जीवन का आदर्श बनाकर उनकी जीवनी से सकारात्मक ऊर्जा शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करने का संकल्प लेने की अपील की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





