छत्तीसगढ़
रायपुर में 20 मई को दवा दुकानें बंद, एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया फैसला
jantaserishta.com
11 May 2026 7:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायपुर: जिला दवा विक्रेता संघ रायपुर ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की सूचना दी है। औषधि व्यापार एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर हस्तक्षेप एवं अनुशंसा करने का अनुरोध किया। औषधि विभाग प्रदेश भर में के पखवाड़े भर का जांच अभियान चला रहा है। इसे लेकर भी दवा दुकानदारों ने नाराजगी जताई है।
संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी एवं सचिव संजय रावत ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर किया जा रहा है, जो देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है।
संघ ने बताया कि लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रिडेटोरी प्राइसिंग (हिंसक मूल्य निर्धारण) पर नियंत्रण तथा अधिसूचना G.S.R. 220(E) 26 मार्च 20 एवं G.S.R. 817(E) 28 अगस्त 18 की वापसी शामिल हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी संचालन एवं अत्यधिक छूट आधारित व्यापार व्यवस्था से पारंपरिक औषधि वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है। इससे छोटे एवं मध्यम दवा विक्रेताओं के समक्ष अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक्स एवं आदत बनाने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता, नकली प्रिस्क्रिप्शन तथा गलत भंडारण जैसी समस्याएं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कोविड-19 के दौरान जारी अधिसूचना G.S.R. 220(E) की अब आवश्यकता समाप्त हो चुकी है, किंतु उसका दुरुपयोग जारी है जिससे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों के तहत आवश्यक सुरक्षा प्रावधान कमजोर हो रहे हैं।
जिला दवा विक्रेता संघ रायपुर ने राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग की है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा लाखों दवा व्यापारियों की आजीविका के संरक्षण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए जाएं।
Tagsजिला दवा विक्रेता संघ रायपुररायपुररायपुर दवा दुकानदवा व्यापार बंदDistrict Drug Sellers Association RaipurRaipurRaipur drug shopdrug trade closed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





