
जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी 3 दिन पहले नगरनार में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं साथ में बैठी एक अन्य छात्रा को भी गंभीर चोट आई थी। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया था। जहाँ बुधवार की सुबह 4 बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। इस बताया गया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के कुछ छात्र रविवार की सुबह घूमने के लिए तिरिया गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान अचानक छात्र का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक नगरनार मार्ग में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी। जबकि छात्र ट्रक से जा भिड़ा। इस घटना में छात्र को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए साथ गए छात्रों ने एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाज में भर्ती कराया।
छात्रों का कहना था कि एमबीबीएस छात्रों ने अचानक से घूमने जाने का प्लान बनाया और रविवार को कुछ छात्रों ने अपने बाइक में सवार होकर सुबह के समय तिरिया के लिए निकल गए। तिरिया से वापस सभी छात्र अपने अपने बाइक में वापस मेकाज के लिए निकल गए। लेकिन नगरनार मार्ग में पहुँचने के दौरान अचानक से आंधी-तूफान शुरू हो गया। वहीं सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खड़े होने के कारण छात्र को दिखाई नहीं दिया और ट्रक से जा टकराया।
इस घटना में बाइक में पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी और छात्र ट्रक से जा टकराया। इस घटना में छात्र के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। अन्य साथियों ने एम्बुलेंस की मदद से पहले घायलों को महारानी अस्पताल ले गए उसके बाद सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लाया गया। काफी देर तक चले उपचार के बाद छात्र को देर रात मेकाज में भर्ती किया गया है।





