छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 Jun 2022 2:37 AM GMT
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गिरफ्तार
x
छग

भिलाई। भिलाई नगर पुलिस ने बुधवार सुबह सेक्टर-9 चिकित्सालय आइसीयू के पूर्व प्रभारी वर्तमान मे शंकराचार्य मेडिकल कालेज के चिकित्सक पीके रथ को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पूर्व उनके खिलाफ भिलाई नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एम्स की महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पीके रथ पर छेड़खानी व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला डॉक्टर एम्स रायपुर में कार्यरत है। आरोपित डॉक्टर पीके रथ उसके पिता के दोस्त हैं। इस नाते दोनों की जान पहचान थी। पीड़िता के हवाले से भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि बीते दिसंंबर महीने में महिला डाक्टर ने कार खरीदी थी। डा.रथ ने उससे कार में घुमाने की जिद की।

महिला डाक्टर उन्हें कार में घुमाने ले गई। कार में डा. रथ ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। महिला डॉक्टर द्वारा मना करने पर डा. रथ ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। इसलिए महिला डाक्टर चुप थी। चुप रहने के कारण डा. रथ का हौसला बढ़ता गया। वह आए दिन महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने लगा। महिला डाक्टर ने अपने स्‍वजनों से यह बात बताई। स्‍वजनों ने डाक्टर रथ को समझाने की बहुत कोशिश की। वह नहीं माने। तंग आकर महिला डॉक्टर ने तीन दिन पूर्व डा. रथ के खिलाफ भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक धारा 354 ,509 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर डा. रथ को बुधवार सुबह उनके निवास तालपुरी से गिरफ्तार कर लिया। 61 वर्षीय डा. रथ अपनी पत्नी के साथ तालपुरी में रहते हैं।

Next Story