छत्तीसगढ़

मैकेनिकल इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में, ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई जारी

Nilmani Pal
10 Jan 2023 4:19 AM GMT
मैकेनिकल इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में, ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई जारी
x

भिलाई। सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़े ऑनलाइन सट्टा का पैनल चलाने वालों में शामिल सटोरिया सचिन यादव मैकेनिकल इंजीनियर है। सचिन भिलाई में बैठकर अपने दोस्त मो. शादाब के साथ मिलकर ऑनलाइन पैनल चलाने वालों को टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध करवाता था। यूजर्स लॉगिन, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया जैसे सपोर्ट पैनल चलाने वाले 14 लोगों को उपलब्ध करवा रहा था। इनमें कुछ सटोरिए डेढ़ साल से सट्टे का पैनल चला रहे थे। दो सटोरिए ऐसे है जिन्हें पहले भी सुपेला पुलिस दिल्ली में पैनल चलाते हुए पकड़ चुकी है। गिरोह में शामिल सटोरियों में यूजर्स की संख्या बढ़ाने वाले मोटीवेटर्स और कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक सटोरियों ने सन्नी और सतनाम समेत चार लोगों के नाम कबूल किए हैं, जिनके साथ मिलकर पहले वो सट्टे का पैनल ऑपरेट कर चुके हैं। आरोपी सतनाम और सन्नी से पहले से परिचित हैं। इन्हीं दोनों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े थे। सटोरियों ने पान दुकान वाले और एक अन्य का नाम भी कबूल किया है। जल्दी ही उन्हें पैनल मिलने वाला था।

पुलिस को सटोरिए सचिन ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियर होने की वजह से वह आसानी से पैनल संचालित करने के दौरान आने वाली टेक्निकल समस्याओं को दूर कर देता था। एवज में उसे एक समस्या को दूर करने पर 5-10 हजार रुपए मिलते थे। इसके साथ भीषम साहू और चंद्रभूषण साव यूजर्स की संख्या बढ़ाने मोटिवेटर बनकर लोगों को सट्टा खेलने प्रेरित करके यूजर आईडी उपलब्ध करवा रहे थे। बहरहाल पुलिस की जांच जारी है।

Next Story