छत्तीसगढ़
कार के इंजन से धुआं उठते ही कूदा मैकेनिक, देखते ही देखते भड़की आग
jantaserishta.com
13 Nov 2026 5:21 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
तखतपुर: बिलासपुर जिले के तखतपुर में रिपेयरिंग के बाद सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार के इंजन से उठते धुएं को देखकर मैकेनिक के होश उड़ गए। खतरे को भांपते ही मैकेनिक ने चलती गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं कार में आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया।
दरअसल, घटना तखतपुर के नया बस स्टैंड मेन रोड की है। यहां होंडाई कार क्रमांक CG 13 C 3180 को रिपेयरिंग के बाद मैकेनिक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कार के अंदर बैठे मैकेनिक ने जैसे ही धुआं उठते देखा, तत्काल गाड़ी से छलांग लगा दी। मैकेनिक की यह सूझबूझ उसकी जान बचाने में काम आई।
सड़क पर कार को आग की चपेट में देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा संभाला और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि चलती कार में अचानक आग लगने की घटना ने कुछ देर के लिए सड़क पर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। फिलहाल आग लगने की असल वजह सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





