छत्तीसगढ़

मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत

Nilmani Pal
4 March 2023 3:54 AM GMT
मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत
x
छग

रायगढ़। लैलूंगा के चिराईखार के नजदीक गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बाइक के बेकाबू होने से हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

रायपुर रवाना होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष भगत नामक युवक लैलूंगा के सिहारधार का रहने वाला था। वह कोतबा के एक ऑटो गैरेज में काम करता था। गुरुवार को काम के बाद वापस गांव लौटते वक्त रफ्तार अधिक होने के कारण उसकी बाइक बेकाबू होकर गिर गई। सिर और सीने में गंभीर चोट के कारण वह बेसुध हो गया। आसपास के लोगों ने 112 की मदद से उसे लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर बताकर उसे रैफर कर दिया।

Next Story