छत्तीसगढ़
एमबीबीएस डॉक्टर ने किया सुसाइड, जिला अस्पताल में थे पदस्थ
Nil dhankar
24 Jan 2022 10:11 AM IST

x
छग न्यूज़
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. एमबीबीएस डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम रॉबिन्स खूंटे था, जो दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में पदस्थ थे। रविवार को डॉक्टर का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद साथी डॉक्टरों ने इसकी सूचना दंतेवाड़ा पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एमबीबीएस डॉक्टर ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।
Next Story





