छत्तीसगढ़

ड्यूटी से लौट रहे हॉस्पिटल के कर्मचारी को माजदा ने मारी ठोकर, हालत गंभीर

Nilmani Pal
22 April 2022 4:34 AM GMT
ड्यूटी से लौट रहे हॉस्पिटल के कर्मचारी को माजदा ने मारी ठोकर, हालत गंभीर
x

बिलासपुर। सड़क हादसे में अस्पताल कर्मी घायल हो गए है. जानकारी के मुताबिक कोटा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी बुधवार की शाम ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। सलका रोड में तेज रफ्तार माजदा के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटा क्षेत्र के बिटकुली में रहने वाले धनसिंह उद्देश्य कोटा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। बुधवार की शाम वे ड्यूटी के बाद अपने घर बिटकुली लौट रहे थे। बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी अंडर ब्रिज क्रास कर सलका रोड में पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे माजाद के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी जानकारी मोबाइल पर अपने बेटे को दी। उनके बेटे प्रशांत ने अपने भाई को इसकी जानकारी मौके पर पहुंचे। आहत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story