छत्तीसगढ़

मेयर 21 मार्च को पेश करेंगे बजट

Janta Se Rishta Admin
19 March 2023 3:33 AM GMT
मेयर 21 मार्च को पेश करेंगे बजट
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 21 मार्च को होगी। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा 21 मार्च नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में की गई है। इसमें मेयर बजट पेश करेंगे।

इस क्रम में नगर पालिक निगम के महापौर ने लगातार दूसरे दिन रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत सभी एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों की बैठक ली। सामान्य सभी की बैठक में सभी एजेंड़ों पर एक घंटे की बैठक होगी। इसमें प्रश्नकाल को लेकर चर्चा और विचार-विमर्श किए जाएंगे। बैठक को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। सामान्य सभा की बैठक के पूर्व नगर निगम सत्ता पक्ष पार्षद दल के जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षदगणों के साथ एजेंडावार तैयारियों के सन्दर्भ में चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम अपर आयुक्त अरविन्द शर्मा, निगम सचिव विनोद पाण्डेय उपस्थित थे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta