छत्तीसगढ़

मेयर मीनल चौबे ने मरीन ड्राइव शुल्क पर दिया बड़ा बयान

Nilmani Pal
31 Jan 2026 4:46 PM IST
मेयर मीनल चौबे ने मरीन ड्राइव शुल्क पर दिया बड़ा बयान
x

रायपुर। राजधानी के लोगों के शाम का पसंदीदा ठिकाना तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में अब पार्किंग शुल्क लेने का फैसला लिया गया है. बढ़ते ट्रैफिक दबाव का हवाला देते हुए निगम ने पाथवे को पार्किंग जोन घोषित किया है.

इस फैसले के तहत बैनर लगाए जाने के बाद से ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. शनिवार को महापौर मीनल चौबे तेलीबांधा तालाब पहुंची. इस दौरान उन्होंने नए निर्णय पर स्थिति स्पष्ट की. महापौर ने बताया कि पार्किंग शुल्क दोपहर 12 बजे से लागू होगा, जबकि मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य पार्किंग से पैसा कमाना नहीं है, बल्कि लोगों को व्यवस्थित और सुरक्षित सुविधा देना है. इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारी मौके पर रहकर मॉनिटरिंग करेंगे. वह फूड जोन में आने वाले वाहनों के मुख्य समय का आंकलन करेंगे. महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था सुधारने के लिए आमजन अपने सुझाव दे सकते हैं, ताकि सभी के हित में बेहतर समाधान निकाला जा सके.

Next Story