छत्तीसगढ़

इंडोर स्टेडियम पहुंची मेयर मीनल चौबे

Nilmani Pal
26 Feb 2025 4:12 PM IST
इंडोर स्टेडियम पहुंची मेयर मीनल चौबे
x

रायपुर। मेयर मीनल चौबे ने महापौर और पार्षद गणों के शपथ ग्रहण स्थल सरदार बलवीर सिंह जुनेजा (इंडोर स्टेडियम) का निरीक्षण किया। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय तथा उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा उपस्थिति रहे।

Next Story