छत्तीसगढ़
महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 1 मई की दी अग्रिम शुभकामनायें
Shantanu Roy
30 April 2025 8:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानी शहर रायपुर के निवासी समस्त क्षेत्रों में कार्य सेवा दे रहे सभी श्रमवीर बहनों और भाइयों सहित सभी राजधानीवासियों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस दिनांक 1 मई 2025 गुरूवार के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए श्रमवीरों सहित सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर और सभापति ने कहा कि दिनांक 1 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का विशेष अवसर होता है।
जब सम्पूर्ण विश्व में सभी क्षेत्रों में कार्य और सेवा दे रहे समस्त श्रमवीर बहनों और भाइयों की सेवाओं और कार्यों का सम्मान करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर होता है, जो जीवन में श्रमेव जयते के सिद्धान्त का अनुसरण करके सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का अवसर होता है. महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर में सफाई कार्यों को क्रियान्वयन करने महत्वपूर्ण योगदान शहर को साफ बनाये रखने प्रतिदिन नियमित देने वाले सभी सफाई कामगारों सहित नगर विकास और निर्माण कार्यों को राजधानी में निरन्तर गतिमान रखने महत्वपूर्ण योगदान दे रहे सभी श्रमवीरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस दिनांक 1 मई के सुअवसर पर अग्रिम हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी है। नगर निगम महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





