छत्तीसगढ़

महापौर मधुसूदन यादव ने स्टेशन पारा-शिक्षक नगर वार्ड का किया निरीक्षण

Shantanu Roy
19 Oct 2025 11:22 PM IST
महापौर मधुसूदन यादव ने स्टेशन पारा-शिक्षक नगर वार्ड का किया निरीक्षण
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह स्टेशन पारा और शिक्षक नगर क्षेत्र का वार्ड निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था, अंडर ब्रिज में पानी भरने की समस्या और रोड-नाली निर्माण के लिए तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर मधुसूदन यादव अपने वार्ड भ्रमण में स्टेशन पारा पहुंचे और निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और पार्षद संदीप बघेल के साथ क्षेत्र की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में पानी भरने की समस्या देख संबंधित
अधिकारियों
से कहा कि पानी की निकासी की व्यवस्था तत्काल प्राथमिकता से की जाए। उन्होंने कहा कि पानी भरने के कारण बच्चों के गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है, जिसे ध्यान में रखते हुए निकासी कार्य जल्द संपन्न किया जाए। महापौर ने अंडर ब्रिज निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्टेशन पारा क्षेत्र में सफाई निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र श्रमिक-बहुल्य और सघन आबादी वाला है।


जिससे संक्रामक रोग फैलने का जोखिम रहता है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी वार्ड में समुचित सफाई, कचरा नियमित उठाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे के अलग-अलग निपटान के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय तक कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षक नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए महापौर ने रोड और नाली निर्माण की मांग पर तकनीकी अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने और जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिवाली त्योहार को देखते हुए पूरे शहर में
सफाई व्यवस्था
पर विशेष ध्यान दिया जाए। महापौर ने साफ-सफाई, जल निकासी और निर्माण कार्य में निगरानी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। वार्ड वासियों को भी कचरा न फेंकने, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने तथा सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। इस निरीक्षण में वार्डवासी, निगम अमला और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि त्योहारों के समय स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित निगरानी और निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और दुर्घटना की संभावना समाप्त की जा सके।
Tagsराजनांदगांवमहापौर मधुसूदन यादवस्टेशन पाराशिक्षक नगरवार्ड निरीक्षणअंडर ब्रिज जल निकासीसफाई व्यवस्थारोड-नाली निर्माणदिवाली तैयारियांनिगम अधिकारीRajnandgaonMayor Madhusudan YadavStation ParaShikshak Nagarward inspectionunder bridge drainagecleanliness systemroad-drain constructionDiwali preparationscorporation officialsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story