छत्तीसगढ़

महापौर ने लॉन घास खेल मैदान का किया लोकार्पण

Nilmani Pal
5 Oct 2023 10:52 AM GMT
महापौर ने लॉन घास खेल मैदान का किया लोकार्पण
x

राजनांदगांव । महापौर हेमा देशमुख ने शासकीय सर्वेश्वर दास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव के खेल मैदान में लॉन घास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम चेयरमेन मधुकर बंजारी व राजा तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि खेल मैदान में लॉन घास लग जाने से खिलाडिय़ों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज से यह खेल मैदान आप सभी बच्चों एवं खिलाडिय़ों का है। आप सभी को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां के साथ मैदान की देखरेख करना है। खेल मैदान में लॉन घास का निर्माण होने से स्कूल की शोभा बढ़ गई है। हम सभी को इसकी स्वच्छता एवं हरियाली को बनाए रखना है। कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनधियों एवं सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों द्वारा फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसका सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, बच्चों एवं खेल प्रमियों ने आनंद दिया।

उल्लेखनीय है कि शहर के म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान का कायाकल्प हो गया है। अब वहां लॉन घास की हरीतिमा से शोभा बढ़ रही है और स्कूल के बच्चों को खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए उम्दा स्थान मिल रहा है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति श्री डोमन सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ से म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास कार्य के लिए 31 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास लगाया गया है, जिससे यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ ही एक अच्छा माहौल मिल रहा है। बच्चों को धूल भरे वातावरण से मुक्ति मिल गई है। कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए उद्यानिकी विभाग को कार्य एजेंसी बनाया गया था।

Next Story