छत्तीसगढ़

महापौर एजाज ढेबर ने मौलश्री विहार और विषाल नगर में सीसी रोड का भूमिपूजन कर किया कार्यारंभ

Admin2
14 Oct 2020 10:33 PM IST
महापौर एजाज ढेबर ने मौलश्री विहार और विषाल नगर में सीसी रोड का भूमिपूजन कर किया कार्यारंभ
x

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 10 के रानी दुर्गावती वार्ड के तहत आने वाले मौलश्री विहार में 16 लाख 85 हजार रू. और विषाल नगर में 10 लाख रू. की लागत से नई नालियों के निर्माण एवं सीसी रोड के विकास के नये विकास कार्यो का श्रीफल फोडकर व कुदाल चलाकर भूमिपूजन जोन 10 के जोन कमिष्नर श्री आकाष दीप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री विषाल शर्मा सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति में करते हुए कार्यारंभ किया।

भूमिपूजन करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने जोन 10 के जोन कमिष्नर श्री अरूण साहू को स्वीकृति अनुरूप तत्काल कार्यारंभ करते हुए विषालनगर एवं मौलश्री विहार में नये विकास सीसी रोड व नाली निर्माण के तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाना प्राथमिकता के आधार पर सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। महापौर ने नागरिको से अनुरोध किया कि वे भी विकास कार्यो में सहयोग करें एवं कार्यो की गुणवत्ता का स्वतः परीक्षण करें एवं गुणवत्ता में कोई कमी दिखलाई पडे तो वे तत्काल इसकी षिकायत सीधे उनसे अथवा जोन 10 के जोन अध्यक्ष आकाष दीप शर्मा से करें ताकि समय रहते कार्यो में आवष्यक गुणवत्ता सुधार किया जा सके।

Next Story