छत्तीसगढ़
माता भगवती का आशीष प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे, सीएम भूपेश बघेल ने दी चैत्र नवरात्रि की बधाई
Nil dhankar
2 April 2022 9:25 AM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। और कहा - माता भगवती छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य स्वरूपों में विराजमान है। माता भगवती का आशीष प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।
सभी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि, चेटीचंड एवं गुड़ी पड़वा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 2, 2022
इस पावन अवसर पर मैं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।
Next Story





