छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में "मे आई हेल्प यू" डेस्क का शुभारंभ

Admin2
4 Aug 2021 12:23 PM IST
रायपुर एयरपोर्ट में मे आई हेल्प यू डेस्क का शुभारंभ
x

रायपुर। यात्रियों की मदद के लिए रायपुर एयरपोर्ट में "मे आई हेल्प यू" डेस्क की खोला गया है। एयरपोर्ट निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बुधवार को काउंटर का उद्घाटन किया। यह हेल्प डेस्क एयरपोर्ट में प्रस्थान और आगमन गेट के पास शुरू किया गया है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के समय भी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर कोरोना से संबंधित जानकारी देने और सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया था। महिला चिकित्सा कर्मी को तैनात किया गया था। कोविड से संबंधित लिखित जानकारी का एक बोर्ड भी हेल्प डेस्क में लगाया गया था। यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या के लिए भटकना न पड़े इसे देखते हुए एयरपोर्ट में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है।

Next Story