छत्तीसगढ़

मौदहापारा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली बड़ी सफलता, अपहरण हुई किशोरी का रेस्क्यू

Nil dhankar
6 Sept 2024 2:49 PM IST
मौदहापारा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली बड़ी सफलता, अपहरण हुई किशोरी का रेस्क्यू
x
रायपुर raipur newsवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को नाबालिक बालिका को गुजरात से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई chhattisgarh news

थाना मौदहापारा रायपुर के में सूचक थाना आकर मौखिक अपराध पंजीबद्ध कराई कि इसकी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की बिना बताए घर से चली गई है, शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले गया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के परिपालन में अपराध धारा 137(2) BNS का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था, विवेचना दौरान संदेही के मोबाईल नंबर का टॉवर लोकेशन एवं कॉल डिटेल निकलवाया गया। जिसमें संदेही का लोकेशन जिला साबरकांठा गुजरात में होना प्राप्त हुआ। chhattisgarh

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी यामन देवांगन के नेतृत्व में रवाना होकर संदेही के टावर लोकेशन में थाना तालोद जिला साबरकांठा गुजरात पहुंचकर थाना तालोद के स्टाफ की मदद से संदेही के घर पहुंचे जहां वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया, दोनो को उनके माता पिता के संरक्षण में गुजरात से थाना मौदहापारा रायपुर लेकर लाया गया l आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैl

Next Story