छत्तीसगढ़

मटका दौड़, SECL अधिकारियों की पत्नियों ने लिया हिस्सा

Nilmani Pal
15 Dec 2025 10:25 AM IST
मटका दौड़, SECL अधिकारियों की पत्नियों ने लिया हिस्सा
x

बिलासपुर। SECL मुख्यालय बिलासपुर में दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव–2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियां सिर पर मटका लेकर दौड़ लगाती और खेलों में पसीना बहाती नजर आईं।

दरअसल, वर्तमान समय में बढ़ते तनाव के बीच सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया। यह महोत्सव खेल भावना, आपसी सहभागिता और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने की एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।महोत्सव के दौरान 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, 4×50 मीटर रिले, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज और टेबल टेनिस जैसे खेलों के साथ-साथ मटका रेस, जलेबी रेस, तीन टांग दौड़ और नींबू दौड़ सहित कुल 28 मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इनमें एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियों सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविवार को सभी खेलों और फन गेम्स के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह और आनंद का अनुभव किया।

Next Story