छत्तीसगढ़
नाना ने किया रेप, बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचा था बेटी के ससुराल
Nil dhankar
20 Feb 2025 3:51 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था. इस दौरान बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने के कारण नाना घर में ही रात को रुका था. बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे. इस दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
नातिन ने रोते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपने परिजनों को आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Tagsनाना ने किया रेपबर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचा था बेटी के ससुरालगौरेला पेंड्रा मरवाहीगौरेला पेंड्रा मरवाही बिग न्यूज़गौरेला पेंड्रा मरवाही रेप का मामलागौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ न्यूज़Grandfather rapedhad come to daughter's in laws house to attend birthday partyGaurela Pendra MarwahiGaurela Pendra Marwahi Big NewsGaurela Pendra Marwahi rape caseGaurela Pendra Marwahi Chhattisgarh News
Next Story





