
x
छग
Raigarh. रायगढ़। तमनार पुलिस ने बैंक और सार्वजनिक स्थानों पर उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथी धर्मेन्द्र नट के साथ मिलकर तीन अलग-अलग घटनाओं में कुल 2 लाख 44 हजार रुपये की उठाईगिरी की थी। पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी वर्तमान में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध था, जहां से न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे तमनार लाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया।
पहली घटना 09 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम झरना निवासी गोसाई राम राठिया अपनी बहन के साथ अपेक्स बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर बाजारपारा पहुंचे थे। होटल में नाश्ता करते समय मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से नकदी, पासबुक और एटीएम कार्ड चोरी हो गए थे। इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज है। दूसरी घटना 14 मई 2026 की है, जब ग्राम सराईपाली निवासी रहंसराम खम्हारे (65 वर्ष) अपेक्स बैंक तमनार से 24 हजार रुपये निकालकर बस स्टैंड पर प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान झपकी लगने पर उनका पीला थैला, जिसमें नकदी, पासबुक और आधार कार्ड था, चोरी हो गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 97/2026 दर्ज किया गया।
तीसरी घटना 08 जून 2026 की है, जब ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल ने बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। तहसील कार्यालय से लौटने पर डिक्की टूटी मिली और पूरी राशि चोरी हो चुकी थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 135/2026 दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। इससे पहले उसके साथी धर्मेन्द्र नट को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसकी निशानदेही पर दो अपाचे बाइक और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम को अपने साथी के साथ बांटकर जुआ खेलने और खर्च करने में उपयोग किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsरायगढ़तमनार पुलिसउठाईगिरीमास्टरमाइंड गिरफ्तारीबैंक चोरीअपेक्स बैंकसीसीटीवी जांचछत्तीसगढ़ अपराधधर्मेन्द्र नटविशाल नटRaigarhTamnar Policetheftmastermind arrestedbank robberyApex BankCCTV investigationChhattisgarh crimeDharmendra NatVishal Natछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





