छत्तीसगढ़
सीमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान
Nil dhankar
21 March 2022 2:36 PM IST

x
छग
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार स्थित श्रीसीमेंट के प्लांट (Shri Cement Plant) में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग (Fire) लग गई. आग की लपटें और और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
जानकारी के अनुसार वेल्डिंग (Welding) करने के दौरान आग लगी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार कुछ मजदूर प्लांट में वेल्डिंग काम कर रहे थे. इस दौरान प्लांट के लाइन 3 में आग लग गई. इससे पहले कि कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि आज डीजल टैंक में लगी थी. हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. ज्यादा गर्मी के चलते भी आग लगने की आशंका है.
Next Story





