छत्तीसगढ़

BSP में JCB लोडर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
14 April 2026 1:03 PM IST
BSP में JCB लोडर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (SMS-3) में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जेसीबी लोडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब रात 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही चालक ने लोडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरी मशीन इसकी चपेट में आ गई। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत वहां जाने से रोक दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक जेसीबी लोडर पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर दो तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। एसएमएस-3 के कर्मचारियों के अनुसार, चालक पूरी तरह सुरक्षित है और वह स्लैग को लेकर थिम्बल के जरिए स्लैग यार्ड की ओर जा रहा था, तभी यह घटना हुई।

कुछ कर्मचारियों का मानना है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक सिस्टम के जरिए स्लैग को ले जाया जा रहा था और इसी दौरान या तो स्लैग छलक गया या ट्रैक पर गिरे हॉट मेटल के संपर्क में आने से आग लग गई। वहीं, दूसरी चर्चा यह भी है कि इस तरह के वाहनों में विशेष सुरक्षा चेन पहियों में लगाई जाती है, ताकि गर्म पदार्थ से बचाव हो सके, लेकिन संभव है कि इस बार चेन नहीं लगी थी, जिससे आग फैल गई। प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Tagsभिलाई स्टील प्लांटSMS-3 आगजेसीबी लोडर आगBSP हादसास्टील मेल्टिंग शॉपभिलाई समाचारफैक्ट्री हादसाछत्तीसगढ़ न्यूजऔद्योगिक दुर्घटनाफायर ब्रिगेड कार्रवाईBhilai Steel PlantSMS-3 fireJCB loader fireBSP accidentSteel Melting ShopBhilai NewsFactory AccidentChhattisgarh NewsIndustrial AccidentFire Brigade Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story