छत्तीसगढ़

भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में भीषण आग, तेजी से फैली लपटें

SHIDDHANT
6 May 2026 9:33 PM IST
भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में भीषण आग, तेजी से फैली लपटें
x
दुर्ग
Bhilai भिलाई। आकाश गंगा सुपेला मार्केट इलाके में बुधवार को एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर दुकान संचालक ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग स्टोर रूम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया।
इस घटना में शो-रूम में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आग शो-रूम की चौथी मंजिल पर लगी थी, जिसे निगम और बीएसपी की फायर टीम ने नियंत्रित कर लिया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शो-रूम में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले की जांच जारी है।
Next Story