छत्तीसगढ़

रायपुर रेल्वे स्टेशन के सामने वाली शराब दुकान में लगी आग

jantaserishta.com
28 Aug 2026 9:06 AM IST
रायपुर रेल्वे स्टेशन के सामने वाली शराब दुकान में लगी आग
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात में रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी शराब दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में शुरूआत में धुआं निकलता देख स्थानीय लोगो ने गंज थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल की वाहन मौके पर पहुंची लेकिन शराब दुकान के कर्मचारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने के कारण दोनो टीमें काफी देर बाहर खड़ी रही जिससे आग ने पुरी दुकान का अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के होटलों में सो रहे लोगो को बाहर निकालकर होटल खाली कराये गए। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारी औऱ कर्मचारियों ने दुकान खोली तो आग ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था और वहाँ रखी सरकारी अग्रेजी शराब पूरी तरह से जलकर राख हो गई। नए सिस्टम के तहत प्लास्टिक बॉटल में शराब आने के कारण आग की गर्मी से दुकान में रखी सभी शराब की बोतलो को पिघला दिया जिससे लाखो रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है औऱ अलसुबह तक दमकलकर्मी आग बूझाने में जुटे हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story