छत्तीसगढ़

सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, Video

Nilmani Pal
30 April 2026 11:36 AM IST
सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, Video
x

रायपुर। सड्डू इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Next Story