छत्तीसगढ़
फाफाडीह में विजय एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
Shantanu Roy
30 March 2026 7:00 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र में सोमवार देर रात विजय एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखे फ्रिज और एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में रखे सामान की अनुमानित कीमत करोड़ों में है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने फाफाडीह इलाके में सुरक्षा और गोदामों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गोदाम मालिक ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने राजधानी रायपुर में गोदाम सुरक्षा और आग सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Next Story





